फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे बैंकुठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। मेले को लेकर पालिका ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेला पांच नवंबर से होगा।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टाल निर्माण आदि की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जीआईएंडटीआई मैदान में मंच व स्टाल निर्माण शुरू हो चुका है। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 5 नवंबर को प्रीतम भरतवाण की भजन संध्या, 6 को स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7 को गढ़ कुमाउंनी कवि सम्मेलन, 8 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 9 को श्रीनगर के सितारे नाइट, 10 को नरेंद्र सिंह नेगी नाइट और 11 नवंबर को बॉलीउड स्टार नाइट होगी। अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवि सुरेंद्र शर्मा, सुरेश नीरम, कमलेश राजहंस, शहनाज हिंदुस्तानी, योगेंद्र मुदगिल, सुमन सौलंकी, छुट्टन खां साहिल, मुमताज शिरकत करेंगे। बॉलीवुड स्टार नाइट में डांस इंडिया डांस फेम राज स्मिता, सारेगामापा विजेता जसराज जोशी, लाफ्टर फेम खयाली प्रस्तुति देंगे। दिन में नाटकों का मंचन भी किया जाएगा। 7 नवंबर को शैलनट ‘लाल रंग’, 8 को संवेदना ग्रुप उत्तरकाशी ‘जीतू बगड्वाल’ व 9 नवंबर को श्रीनगर यूथ क्लब का ‘दुर्योधन वध’ नाटक मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें