फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खील-बताशों की खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल। दीपावली के पर्व पर बाजारों में खूब रौनक रही। लोगों ने खील-बताशे समेत पूजा सामग्री की जमकर खरीददारी की। अपने घरों को भी बिजली की लड़ियों से सजाया। दूसरी ओर आगजनी जैसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

पौड़ी में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने बताया कि जिले के सभी शहरों में फायर दल तैनात किए गए हैं। पौड़ी में दमकल के दो वाहन रखे गए हैं। एक वाहन और एक टीम श्रीनगर में तैनात की है। जिला अस्पताल के प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. एएस राय ने बताया कि अस्पताल में बर्निंग केसों के लिए एक वार्ड खाली किया हुआ है।
श्रीनगर में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। कोतवाली परिसर मे पांच हजार लीटर की क्षमता के वाहन के साथ ही पांच फायर मैन तैनात हैं। बर्निंग केस के लिए बेस अस्पताल के आईसीयू के वार्ड नंबर तीन में सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर में यहां बस स्टैंड पर लगे पटाखा बाजार में सुरक्षा के इंतजाम सिफर नजर आए। हिदायत के बावजूद पटाखा व्यापारियों ने दुकानों में रेत, पानी और अग्निशमन यंत्र नहीं रखे हैं। पुलिस का अग्निशमन वाहन भी पटाखा बाजार से करीब डेढ़ किमी दूर विभागीय दफ्तर परिसर में खड़ा किया गया है। कर्णप्रयाग में पुलिस के पास केवल फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी है, जो गौचर में खड़ी है। इस वाहन को आगजनी की घटना पर ही कर्णप्रयाग बुलाया जाएगा। हैरत यह है कि पटाखा की दुकानों में भी जरूरी अग्निशमन से संबंधित उपकरण व सामग्री नहीं है। पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में त्वरित मरम्मत के लिए भी विभागीय स्तर पर कोई प्लान नहीं बनाया गया है। सीएचसी कर्णप्रयाग में बर्निग केस के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
उत्तरकाशी में ऊर्जा निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। शिकायत मिलते ही विद्युत आपूर्ति सुचारु की जाएगी। जल संस्थान के ईई आरएस नेगी के अनुसार पेयजल आपूर्ति के लिए अधिकारी-कर्मचारी चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवानों की सख्त ड्यूटी लगाई है। साथ ही आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को भी मुस्तैद किया गया है। जिला मुख्यालय पर तीन और रवाईं घाटी में दो दमकल वाहन तैनात किए गए हैं। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.एलएन सुंद्रियाल ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चौबीस घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे। 108 एंबुलेंस की सेवा भी चालू रहेगी।
रुद्रप्रयाग में दीपावली में आगजनी की आशंका को देखते हुए पुलिस विभाग ने विभिन्न स्थानों पर पुलिस दल और फायर बिग्रेड दस्ता तैनात है। गुप्तकाशी और रुद्रप्रयाग बाजार में फायर बिग्रेड के वाहन खडे़ किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। जिला अस्पताल में बर्निंग केस के लिए अलग से प्रबंध किए गए हैं। सीएमएस डा. एसएस नेगी ने बताया कि तीन डाक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
कोटद्वार। आतिशबाजी से हादसों की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। अस्पताल में इमरजेंसी और बर्न यूनिट के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड भी अलर्ट है। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि फायर बिग्रेड के एक वाहन को झंडाचौक में रखा गया है, वहीं एक वाहन कोतवाली में तैयार खड़ा कर दिया गया है। सीओ अरुणा भारती ने बताया कि शहर में पुलिस की दो मोबाइल बैन और चीता पुलिस दिन रात गश्त पर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें