फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग कराएगा कोटद्वार महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हंस फाउंडेशन और हंस कल्चरल सेंटर की ओर से माता मंगला का जन्म दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर करीब दो सौ जरूरतमंदों को चिकित्सा, शिक्षा और पेंशन के रूप में करीब एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता वितरित की गई। मुख्य अतिथि ने समाज सेवा में योगदान के लिए छह लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नजीबाबाद रोड स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित जन्मदिवस समारोह का प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै और मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार हरपाल सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। समारोह का शुभारंभ लोग गायक जितेंद्र चौहान ने शिव आराधना से की। प्राथमिक विद्यालय हल्दूखाता के बच्चों ने नंदादेवी राजजात पर आधारित प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने समाज सेवा के लिए सर्वोदयी नेता मान सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष शशिधर भट्ट, पूरण सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, चिकित्सक चंद्रप्रकाश राजपूत, पूर्व विधायक भारत सिंह रावत को सम्मानित किया।
पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि माता मंगला ने समाज सेवा को नया आयाम दिया है। कहा कि कोटद्वार में इस बार पर्यटन विभाग की ओर से कोटद्वार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे सलाहकार हरपाल सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की ओर से माता मंगला और भोले महाराज को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की घोषणा की। समारोह में हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, कमल जोशी, विजया बिष्ट, सतपाल सिंह नेगी, चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवेश रावत, अनिल खंतवाल, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें