श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्वेदिक एवं शोध संस्थान के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारियों की सोसायटी का गठन किया गया। मेडिकल कालेज संविदा कर्मचारी वेलफेयर सोसायटी के नाम से गठित इस संगठन के लिए राकेश पाल सिंह नेगी अध्यक्ष और प्रीतम सिंह सचिव बनाए गए। उन्होंने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाना है।