कोटद्वार। रविवार शाम को एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। उसकी महिला के साथ धक्का मुक्की भी हुई महिला किसी तरह युवक के चंगुल से बचकर भाग निकली। सोमवार को महिला ने रिखणीखाल थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
थाना रिखणीखाल के अंतर्गत रविवार की शाम को सिनाला निवासी धीरेंद्र सिंह (34) ने शराब के नशे में एक महिला के साथ छेड़खानी कर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ धक्का मुक्की हो गई। किसी तरह महिला ने अपने को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस घटना से ढाबखाल क्षेत्र में काफी चर्चा होती रही। महिला ने सोमवार को रिखणीखाल थाने में युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। रिखणीखाल के थाना प्रभारी जेपी कोहली ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको लैंसडौन कोर्ट में पेश किया गया है।