फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की जमीन पर हो कूड़ा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने कहा कि नगर पालिका को शहर का कूड़ा मांडाखाल में खरीदी गई जमीन पर निस्तारित करना चाहिए। पालिका को वहां कूड़ा डालने से पहले बाउंड्री वाल का निर्माण करना चाहिए। इसके बाद पाबौ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से आपसी वार्ता कर वहां पर कूड़ा निस्तारित किया जाना चाहिए। बेनाम ने कहा पालिका मांडाखाल की उक्त जमीन पर बाउंड्री वाल का निर्माण करा दे, मामले को सुलझाने की जिम्मेदारी उनकी रहेगी। पूर्व विधायक बेनाम ने कहा कि उन्होंने पौड़ी को एक आदर्श नगर की श्रेणी में खड़ा कर दिया था। आज इसकी हालत काफी चिंताजनक हो गई है। उन्होंने अपने कार्यकाल में शहर में सिटी बस शुरू करने, पालीथीन बंद कराने, यातायात व्यवस्था को सुधारने, अतिक्रमण हटाने समेत कई कार्य कराए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें