फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्टो दुर्घटनाग्रस्त, व्यापारी की मौत एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पैठाणी। पाबौ से पैठाणी आ रही एक मारुति ऑल्टो दुर्घटनाग्रस्त होकर नयार नदी में गिर गई जिसमें पैठाणी बाजार के युवा व्यापारी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। व्यापारी की आकस्मिक मौत पर शुक्रवार को पैठाणी बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात पाबौ से पैठाणी की ओर आ रही एक ऑल्टो कार पैठाणी के समीप झलगढ़ के पास पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर डेढ़ सौ मीटर नीचे पश्चिमी नयार नदी में जा गिरी। जिससे कार में सवार जोगड़ी गांव निवासी पैठाणी बाजार के व्यापारी 28 वर्षीय सुभाष नेगी पुत्र उमेद सिंह नेगी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार सांकर निवासी 26 वर्षीय हितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार सुबह जब लोगों को दुर्घटना की जानकारी मिली। तब लोगों ने मौके पर घायल पड़े हितेश नेगी को घटनास्थल से निकालकर पाबौ अस्पताल में भरती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे श्रीनगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सुभाष नेगी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें