फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़दौड़ी कालेज में ‘गूंज-2012’ का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भावी इंजीनियरों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पौड़ी के जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘गूंज-2012’ शुरू हो गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं से मेहनत के साथ आगे बढने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कालेज के महात्मा गांधी प्रेक्षाहाल में आयोजित इस कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि भावी इंजीनियर मेहनत के और लगन से शिक्षा ग्रहण कर देश के निर्माण में अपना योगदान दें। कालेज के प्राचार्य प्रो अनुराग स्वामी ने कालेज में संचालित शैक्षिक गतिविधियों पर रोशनी डाली। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पौड़ी नगर पालिका अध्यक्ष आरपी टम्टा ने भी विचार रखे। उद्घाटन समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी नृत्य, एकल और युगल नृत्य और गीत, समूह नृत्य समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भावी इंजीनियरों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक समेत विभिन्न कार्यक्रमों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया। इस मौके पर डा.वाई सिंह, डा. एके गौतम, डा. वीएम मिश्रा, डा. केएस मेर, आरबी पटेल, डा. आरसीएस नेगी, ममता बौंठियाल, प्रीति डिमरी, कुलसचिव डा. अजीत सिंह, संदीप सिंह, डा किरीत सेमवाल, बीएस नेगी, डा हरमेंद्र गोयल, एके शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे। संचालन हेमंत कुमार, अनीता आदि ने किया।


आकर्षण का केंद्र रही रंगोली
जीबीपंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी में आयोजित गूंज 2012 के शुभारंभ समारोह में प्रेक्षा हाल में भावी इंजीनियरों द्वारा बनाई गई रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। भावी इंजीनियरों ने आंचलिक संस्कृति के विभिन्न रूपों को रंगों से बारीकी से उकेरा। रंगोली में सिविल इंजीनियरिंग प्रथम, इलेक्ट्रानिक द्वितीय, मैकेनिकल के विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



हिंदी एकल गीत में शानदार प्रस्तुति
घुड़दौड़ी कालेज में आयोजित गूंज 2012 कार्यक्रम के पहले दिन आयोजित हिंदी एकल गीत में छात्र वर्ग में इलेक्ट्रिकल प्रथम, एमसीए द्वितीय, कंप्यूटर साइंस तृतीय रहा। छात्रा वर्ग में इलेक्ट्रिकल व सिविल प्रथम, इलेक्ट्रानिक द्वितीय, मैकैनिकल तृतीय रहा। युगल नृत्य में मैकेनिकल प्रथम, कंप्यूटर साइंस द्वितीय और बायोटेक तीसरे स्थान पर रहा।

1995 में शुरू हुआ गूंज का सफर
घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज में गूंज कार्यक्रम 1995 में शुरू किया गया था। तब यह पहल यदुवीर सिंह और आरबी पटेल ने की थी। कालेज के आरबी पटेल ने बताया कि उस दौरान इसकी शुरूआत कालेज में संचालित सभी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एकजुटता लाने के लिए की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें