पौड़ी। कृषि निदेशालय पौड़ी में खोलने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने की मांग को लेकर पौड़ी के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में सीएम विजय बहुगुणा से भेंट की। सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को कृषि निदेशालय पौड़ी में खोलने संबंधी प्रस्ताव को 27 नवंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में पास करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर कृषि मंत्री डा. हरक सिंह ने भी सीएम के समक्ष कृषि निदेशालय खोलने की जोरदार पैरवी की। प्रतिनिधिमंडल में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद टम्टा, नवीन नैथानी, डा. युद्धवीर रावत और गणेश नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।