पौड़ी। पौड़ी शहर में पेयजल लाइनों में बने लीकेजों को जल संस्थान अभी ठीक नहीं करा पाया है। लाइनों में जगह जगह पर बने लीकेजों से रोज पंपिग योजनाओं के जरिये पौड़ी पहुंच रहे पानी में से हजारों लीटर पानी नालियों में बर्बाद हो जा रहा है।
पौड़ी शहर में लोगों को पेयजल आपूर्ति हेतु बिछायी गई पाइप लाइनों की हालत जर्जर बनी है। इन लाइनों में जगह जगह पर कई लीकेज बने हुए हैं। जिनसे हर रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर नालियों में बह जा रहा है। शहर में यह समस्या लंबे समय बरकरार बनी हुई है।
लेकिन अभी तक इन्हें ठीक नहीं किया जा सका है। इससे संबंधित मुहल्लों में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा जा रही है। लोगों का कहना है इस समस्या के बारे में कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जल संस्थान के अवर अभियंता संजय सिंह का कहना है कि संस्थान द्वारा लाइनों के लीकेज बंद करने हेतु अभियान शुरू किया गया है। जल्दी ही व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।