श्रीनगर। डीएवी देहरादून में गत दस नवंबर को हुई अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर की छह सदस्यीय जूडो टीम का जलवा रहा। 52 किग्रा भार महिला वर्ग में पूजा गोस्वामी ने गोल्ड मेडल, 48 किग्रा भार में तनुजा और 44 किग्रा. भार में नंदिनी ने कांस्य जीता। जबकि इसी भार वर्ग में उर्मिला ने रजत पदक प्राप्त किया। अंतर महाविद्यालय पुरुष जूडो प्रतियोगिता में 60 किग्रा. भार वर्ग में कांता प्रसाद और 56 किग्रा भार वर्ग में विजय सिंह रावत ने कांस्य पदक जीता। पदक जीत कर श्रीनगर लौटी जूडो टीम के प्रभारी डा. राकेश नौटियाल ने कहा यदि जूडो खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएं तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जूडो खिलाड़ी अपनी चमक बिखेर सकते हैं। बिड़ला परिसर की टीम की ओर से मेडल जीतने पर डा. आर. मेहता, दिनेश रावत सहित विवि के शिक्षकों, अभिभावकों आदि ने खुशी जताई।