फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि का छात्र नयन राष्ट्रीय युवा संसद के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के छात्र नयन कोटियाल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाली युवा संसद के लिए हुआ है। नयन कोटियाल ने राज्य स्तरीय युवा संसद में पौड़ी जनपद का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

28 जनवरी को गढ़वाल विवि के पत्रकारिता विभाग में जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित की गई थी। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पत्रकारिता विभाग के छात्र नयन कोटियाल ने 8 फरवरी को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा संसद में पौड़ी का प्रतिनिधित्व किया। अब नयन कोटियाल 26-27 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने जा रही राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे। विवि के छात्र का राष्ट्रीय युवा संसद के लिए चयनित होने पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रो. पीएस राणा, प्रो. ओके बेलवाल, प्रो. एआर डंगवाल आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें