फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी जिले में आठ हजार वाहनों के पहिये रहे जाम-GARHWAL

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने का मनमाना रेट वसूलने के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर पौड़ी में बृहस्पतिवार को आठ हजार वाहनों के पहिए जाम रहे। पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ और इससे जुड़ी यूनियनों ने वाहनों का संचालन बंद रखा। वहीं लगभग डेढ़ सौ वाहन चालकों ने आरटीओ कार्यालय पौड़ी में अपने वाहनों के परमिट एवं अन्य प्रपत्र जमा कराए।
विज्ञापन

पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ की ओर से वाहनों का संचालन बंद किए जाने से बृहस्पतिवार को पौड़ी, श्रीनगर, पाबौ, पाटीसैंण, कोटद्वार, थलीसैंण, बैजरों व सतपुली आदि क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इससे जगह-जगह यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। टैक्सी स्टैंड पर पाबौ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही अनीता व भावना ने बताया कि उन्हें किसी जरूरी काम से पाबौ जाना है, लेकिन काफी देर से इंतजार के बाद भी टैक्सी नहीं मिल रही। पर्वतीय टैक्सी, मैक्सी महासंघ के संस्थापक कोतवाल सिंह नेगी ने कहा कि वाहनों के संचालन को लेकर सरकार की ओर से कई तरह के नियम बना दिए गए हैं। कोई वाहन चालक नहीं चाहता कि उसका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो, लेकिन यदि किसी दुर्घटना में यात्री की मौत हो गई तो वाहन चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्सी, मैक्सी का संचालन बंद रखे जाने से बृहस्पतिवार को लगभग आठ हजार वाहनों के पहिये जाम रहे। टैक्सी, मैक्सी वाहन स्वामी व चालक कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि वाहनों में स्पीड गवर्नर को लेकर मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। समिति के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह व बलदेव सिंह आदि ने भी मनमानी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।

इन रूटों पर प्रभावित रही सेवाएं
पौड़ी-देहरादून, पौड़ी-कोट-खोलाचौरी, खाडुसैंण-घुडदौड़ी, पौड़ी-श्रीनगर, पौड़ी-कोटद्वार, अखरोड़ा, सीकू-पाबौ, पौड़ी-खिर्सू, पौड़ी-ल्वाली, कल्जीखाल-कांसखेत आदि रूटों पर टैक्सी, मैक्सी का संचालन बंद रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें