फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल में शिक्षा विभाग के 44 कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें 37 के सुगम से दुर्गम में तबादले हुए हैं। जबकि सात वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहायकों को दुर्गम से सुगम में लाया गया है। अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने एक सप्ताह के भीतर नये तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक शिक्षा) एसपी खाली ने कहा कि 20 कनिष्ठ और वरिष्ठ सहायकों के अनुरोध के आधार पर सुगम से दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों एवं कार्यालयों में तबादले किए गए हैं। अनुरोध के आधार पर उन कर्मचारियों के तबादले किए गए जो गंभीर रूप से बीमार, दिव्यांग, सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी, विधवा, विदुर, परित्यकता या तलाकशुदा कर्मचारी हैं, जबकि अन्य कर्मचारियों के अनिवार्य तबादले किए गए हैं। ये वे कर्मचारी हैं जो वर्षों से सुगम स्कूलों में कार्यरत थे। ब्यूरो

बेसिक के 19 शिक्षकों का स्थानांतरण
पौड़ी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 19 शिक्षकों के तबादल किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें