फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को बताए विज्ञान और गणित पढ़ाने के सरल तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सर्व शिक्षा अभियान व यूनिसेड की ओर से मॉडल स्कूलों के शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। आईआईटी रुड़की और सिंबायोसिस विवि पुणे के मास्टर ट्रेनरों द्वारा शिक्षकों को विज्ञान और गणित विषय को सरल भाषा में पढ़ाने के तरीके बताए गए।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चड़ीगांव में 15 फरवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण में टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के मॉडल स्कूलों में तैनात 18 शिक्षकों ने भाग लिया। आईआईटी रुड़की और सिंबायोसिस विवि पुणे से पहुंचे मास्टर ट्रेनरों ने शिक्षकों को विज्ञान और गणित विषय को सरल ढंग से पढ़ने के अलग-अलग तरीके बताए। सूखे कपड़े पर प्लास्टिक की छड़ों को रगड़ कर आवेश को समझाया गया। जनरेटर द्वारा यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन कर चुंबकीय प्रभाव डालकर बल्ब जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रिसोर्स पर्सन प्रो. लक्ष्मीकांत शर्मा, भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता प्रमोद परासर, डा. ब्रिजेश पांडे, डा. आरएन लेंका, डा. अनिरुद्ध व योगेश झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें