फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांसी स्टेडियम को अब निजी हाथों में सौंपने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य सरकार रांसी स्टेडियम को अहमदाबाद की एक निजी एजेंसी ट्रांस स्टेडिया को सौंपने की कवायद में जुटी हुई है। एजेंसी के तकनीकी निदेशक डा. श्रीधर ने सोमवार को मैदान का भौतिक सत्यापन किया। मंगलवार को वे इसी मसले पर प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात करेंगे। शहर से करीब दो किलोमीटर दूर रांसी स्टेडियम एशिया के सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित स्टेडियमों में से एक है। रांसी स्टेडियम को हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना है। पहले इस स्टेडियम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को सौंपने की तैयारी थी। अब स्टेडियम का संचालन अहमदाबाद की एक निजी एजेंसी को सौंपने की कवायद चल रही है। एजेंसी के तकनीकी निदेशक डा. श्रीधर ने कहा कि रांसी स्टेडियम हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार की ओर से हमें सौंपा गया है। 30 जून को प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने एजेंसी से अहमदाबाद में मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार के आमंत्रण पर एजेंसी स्टेडियम को लेने के लिए तैयार है। अब यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा कि यहां पर हॉस्टल, फील्ड, हाई परफारमेंस सेंटर और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण जरूरी है। भौतिक सत्यापन के दौरान उत्तराखंड के उप खेल निदेशक धर्मेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें