पौड़ी (ब्यूरो)। जिले में सोमवार से शुरू सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को ‘मेरा लक्ष्य-भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प लिया जाएगा। इस मौके पर जिला मुख्यालय के विभिन्न विभागों में भी सतर्कता दिवस मनाया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने शपथ लेकर भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया।