पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में सोमवार (आज) से नई यातायात व्यवस्था शुरू हो जाएगी। व्यवस्था को लेकर स्थानीय व पालिका प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रुप भी दे दिया है, लेकिन प्रशासन की इस व्यवस्था पर कुछ टैक्सी यूनियनों व वाहन स्वामियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने पालिका प्रशासन पर शोषण का आरोप लगाया है। टाटा सूमो ऑनर्स समिति के अध्यक्ष महेंद्र भंडारी व टैक्सी-मैक्स समिति के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पालिका प्रशासन हमेशा से ही वाहन स्वामियों का शोषण करता रहा है। कहा वर्तमान वाहन संचालन प्वाइंट को निजी वाहनों की पार्किंग को दे दिया गया है। जो हमारे साथ घोर अन्याय है। उन्होंने कहा कि हमारे वाहनों को बलपूर्वक प्वाइंट से हटाया जाता है तो हम वाहनों को घर पर खड़ा करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।