फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कण्डोलिया की झांकी व देव यात्रा की तैयारियां शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बाबा गोरिल कंडोलिया की झांकी व देव यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय पौड़ी में शहरवासियों की आपसी सहभागिता से झांकी, देव यात्रा, कीर्तन-भजन, रामायण पाठ, पूजा-अर्चना व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। बाबा कंडोलिया का तीन दिवसीय आयोजन 14 जून से शुरू होकर 16 जून को संपन्न होगा। ललित चिटकारिया के संयोजन में आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यालय में भुम्याल देव कंडोलिया का महात्म्य सर्व अलौकिक है। कहा कि प्रवासी पौड़ी वासी भी दूर-दूर से आयोजन में शिरकत करने पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि कंडोलिया देव की झांकी, देव यात्रा, भजन-कीर्तन व पूर्व संध्या पर रामायण का पाठ किया जाएगा है। जो अब पौड़ी में मेले का स्वरूप ले चुका है। कहा कि तीन दिवसीय आयोजन 14 से 16 जून तक होगा। इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्रसिंह रावत, सचिव अनूप देवरानी, निखिल रौथाण, अद्धैत बहुगुणा, विजेंद्र सिंह रावत, गिरीश बड़थ्वाल, आलमसिंह रावत, देवेंद्रसिंह नेगी, मनवर सिंह, बीरेंद्र रावत, भरत सिंह रावत, त्रिभुवन उनियाल, नवीन भट्ट, खुशालसिंह रावत व रविंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें