फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल की उपेक्षा से आहत शहरवासियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए महायज्ञ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार पौड़ी की उपेक्षा कर रही है। इसके लिए न्याय के देवता से विधायक व मंत्रियों को सद्बुद्धि और खोई हुई रौनक लौटाए जाने के लिए महायज्ञ में आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन

रविवार को व्यापार संघ की ओर से कंडोलिया मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री अभय गोयल व पूर्व सभासद नीलम रावत ने कहा कि गढ़वाल मंडल मुख्यालय की सरकार लगातार उपेक्षा करती आ रही है। यहां के विधायक व मंत्री सबसे ज्यादा उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अलग राज्य उत्तराखंड बनने के बाद से पौड़ी शहर की दुर्दशा और बढ़ी है। मंडलीय अधिकारी कार्यालयों में नहीं बैठ रहे हैं। इससे इन कार्यालयों की सार्थकता पर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व सभासद संगीता रावत ने कहा कि पौड़ी को पर्यटन नगरी कहा जरूर जाता है, लेकिन पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ किया गया है। इस अवसर पर व्यापार सभा के सचिव अनूप देवरानी, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला, सभासद यशोदा नेगी, राहत हुसैन, कुलदीप गुसाईं, पदमेंद्र रावत, जगमोहन, धनेश जैन, गिरीश बड़थ्वाल व निखिल रौथाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें