पौड़ी। पुलिस का एक और सिपाही ड्यूटी से नदारद रहने पर निलंबित हो गया है। इससे पहले एसएसपी पौड़ी ड्यूटी में हीलाहवाली दिखाने वाले चार सिपाहियों को निलंबित कर चुके हैं।
पुलिस कार्यालय पौड़ी में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने एक पुलिस जवान के निलंबन का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन पौड़ी में हेड कांस्टेबल खजान सिंह ड्यूटी पर लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसको देखते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी कुंवर ने बताया कि अभी तक पांच पुलिस जवानों को ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है। कहा कि ड्यूटी में हीलाहवाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी के दौरान नशा करने वाले जवानों पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है। जवान के ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।