फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर के छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा परिणाम में देरी से नाराज छात्रों ने पौड़ी परिसर में प्रदर्शन कर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर दी। वहीं कुछ छात्र प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए। छात्रों ने कहा कि यदि जल्द परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया तो वे आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

पौड़ी परिसर के प्रशासनिक भवन के पास एकत्र हुए छात्रों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से समय से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। छात्रों ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार और कुलपति पौड़ी आकर उनकी समस्याओं को सुनें। प्रदर्शनकारियों में छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, भारत भूषण, दीपक नौटियाल, नितिन रावत, आकाश रावत, मोहित, प्रफुल्ल बहुगुणा, अतुल गुसाईं, आशीष नेगी, मोहित सिंह, प्रियंका रावत, रचना, शिवानी भंडारी, गौरव सागर, मयूर भट्ट व कृष्णा पटवाल आदि शामिल रहे।
----------------------
पौड़ी परिसर के साथ हो रहा भेदभाव: पुरोहित
केंद्रीय विश्वविद्यालय पौड़ी परिसर के निदेशक केसी पुरोहित ने कहा कि पौड़ी परिसर के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रयोगात्मक परीक्षा और इंटरनल एग्जाम के अंक पांच से छह बार केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ। जो परीक्षा परिणाम घोषित हुए, उनमें भी कई गलतियां हैं। अंतिम तिथि निकलने के बाद भी कक्षाओं में प्रवेश नहीं हो पाए हैं। इसके विरोध स्वरूप उन्होंने इस्तीफा दिया, लेकिन कुलपति ने इसे स्वीकार नहीं किया है।
विज्ञापन

------------------------------
पौड़ी परिसर के निदेशक केसी पुरोहित ने यदि अंक भेजे हैं तो वे इसकी रिसिविंग दिखाएं। हमें कोई अंक नहीं मिले। बगैर अंकों के रिजल्ट घोषित नहीं किया जा सकता। जब रिजल्ट घोषित होने शुरू हो गए, तब पता चला कि प्रैक्टिकल भी होने हैं। -प्रो. राकेश भट्ट, परीक्षा नियंत्रक केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें