फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल कमिश्नर ने जिलाधिकारियों को दिए 15 दिनों के भीतर सड़कों के सत्यापन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगौली ने समस्त जिलाधिकारियों एवं लोनिवि के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर 15 दिन के भीतर सड़कों का सत्यापन कर इनमें वाहनों की अनुमति के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश मार्ग तैयार होने पर आरटीओ की अनुमति बिना वाहनों की आवाजाही की शिकायत पर उन्होंने यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त सभागार में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में मंडल आयुक्त ने लोनिवि के मुख्य अभियंता को स्वीकृत सड़कों में सुरक्षित आवाजाही के लिए सड़कों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया। बैठक में कमिश्नर ने विभिन्न कंपनियों एवं वाहन संचालन समितियों से कहा कि विभिन्न रूटों में यात्रियों की ओर से कुछ शिकायतें मिलती रही हैं। यात्रियों की ओर से बताया गया है कि वाहन चालकों द्वारा उन्हें बताए गए गंतव्य तक न ले जाकर बीच राह पर छोड़कर दूसरी बस में जाने के लिए कहा जाता है। गढ़वाल कमिश्नर ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों के पकड़े जाने पर ऑन द स्पॉट पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। बैठक में कोटद्वार क्षेत्रांतर्गत नौ रूटों पर 50 नए ऑटो परमिट जारी करने की संस्तुति की गई। बैठक में जीएमओयू लि. के सचिव विजयपाल सिंह नेगी, अनिल बगेली, शिवरतन असवाल, भोपाल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, राम सिंह भास्कर, दयाल सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह, प्यार सिंह गुनसोला, बीपीएस नेगी, शैलेंद्र सिंह, बलवीर सिंह रौतेला, सहायक परिवहन अधिकारी दिनेश चंद्र पठोई, द्वारिका प्रसाद व नरेंद्र सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें