पौड़ी। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में अब भी 13 मोटर मार्ग बंद हैं। प्रांतीय खंड पौड़ी में बनेख-थापला, बिरसणी-कोटा-सिल्सू, लैंसडौन में सैंधार-लवाड़-खड़कोली मोटर मार्ग तथा निर्माण खंड पौड़ी में चौबट्टाखाल-लटीबो-लीबो, कोट मल्ला-कोट तल्ला तथा बेड़ा का जगड़ मोटर मार्ग बंद हैं। वहीं पीएमजीएसवाई श्रीनगर में चम्पेश्वर झंगरबौ, कौन्धार-कलुण, कोटद्वार में धारकोट-कलवाड़ी, सतपुली में रीठाखाल-पंचवटी-नाई, पणखेत-मथाना, बैजरो में सिमड़ी-कंडोली बड़ी व बेदीखाल-भाखंड मोटर मार्ग बंद हैं।