पौड़ी। आर्यन छात्र संगठन की ओर से जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला संयोजक अनूप नौटियाल ने बताया कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संगठन ने हमेशा ही छात्रहित में कार्य किया है। आगे भी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में आर्यन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा, आकाश गौड़, संदीप रावत, विकास, ऋषभ नेगी, अतुल गुसाईं, नीरज बिष्ट, अर्चना बिष्ट, सोनम व अंजलि आदि मौजूद रहे।