फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भी होगा अब कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम पंचायत स्तर पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नीति को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर से ही कूड़ा निस्तारण की वैज्ञानिक विधियां अपनाने पर जोर दिया। कहा कि कूड़ा आदि अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए दोहरे पिट्स बनाए जाएं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस नीति के तहत ग्राम पंचायतों से सफाई को अपनाए जाने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने जनपद के पौड़ी, कोट, पाबौ, दुगड्डा व रिखणीखाल आदि ब्लाकों से आए ग्राम प्रधानों को ओडीएफ प्लस की नीतियों के तहत कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत चयनित सभी ग्राम पंचायतों में कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए सामूहिक पिट्स तैयार किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम प्रधानों तथा जन प्रतिनिधियों के अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों और ग्राम स्वच्छता समितियों को सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उच्च व निम्न मूल्य आधारित अजैविक, ठोस अपशिष्ट, प्लास्टिक, धातु और कांच आदि के उपयोग के लिए एक कार्य नीति विकसित कर ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। बैठक में सीडीओ रवनीत चीमा, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, सहायक परियोजना निदेशक सुनील कुमार, डिप्टी सीएमओ डा. एनके त्यागी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें