फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक के शहादत पर राठ में शोक की लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी/पाबौ। जिले के राठ क्षेत्र में राकेश रतूड़ी की शहादत की सूचना मिलते ही सांकर समेत अन्य गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सैन्य बाहुल्य राठ क्षेत्र के लोगों ने शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। सांकरसैंण व चिपलघाट बाजार शहीद के सम्मान में बंद रहा। शहादत पर पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पौड़ी से करीब 32 किमी दूर ब्लाक पाबौ, पट्टी बालीकंडारस्यूं के सांकर गांव के 44 वर्षीय राकेश चंद्र रतूड़ी पुत्र स्व. महेशानंद रतूड़ी जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए घायल हो गए थे। बाद में उनकी अस्पताल में मौत हो गई। राकेश चंद्र के पिता व माता की मृत्यु हो चुकी है और उनका परिवार देहरादून में निवास करता है। छह महार रेजीमेंट के इस जवान की शहादत की खबर आते ही राठ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सांकर व अन्य गांवों कई लोग देहरादून की ओर दौड़ पड़े। उनके चचेरे भाई रेवतीनंद रतूड़ी व रमेश चंद्र रतूड़ी को उनकी मौत से गहरा दुख हुआ है। उनकी शहादत पर क्षेत्र के ग्राम नाई, सांकर, ओडगाड, चिपलघाट, मिलई, खंडूली व बूंगा समेत अन्य गांवों के लोगों ने शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें