फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में दर्ज होंगे सैन्य अफसरों के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। सैन्य अफसरों और सैनिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय अभियान संचालित करेगा। अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण शिविर लगाकर नाम दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि 15 जनवरी 2018 से 25 जनवरी तक सैन्य संस्थानों, सेना बहुल क्षेत्रों, कैंट एरिया समेत अन्य स्थानों पर बाकायदा पंजीकरण शिविर लगाएं जाएंगे। शिविर में सेवा मतदाताओं के नाम पंजीकृत किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अभिलेख अधिकारी रिकॉर्ड आफिस गढ़वाल राइफल्स लैंसडौन, कमांडेट एसएसबी अकादमी श्रीनगर तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे सेवा इलेक्ट्रोल पंजीकरण में अधिक से अधिक मतदाताओं के नाम पंजीकरण करने को लेकर वोटर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें