फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किसानों ने किया बीमा के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवर्द्धन कंपनी (उपासक) ग्राम्य विकास विभाग के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें फसल व पशु बीमा को लेकर जानकारी दी गई। कार्यशाला में बीमा के लिए 80 किसानों ने आवेदन किया। कार्यशाला में करीब 200 किसानों ने हिस्सा लिया। कल्जीखाल ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यशाला में रेखीय विभागों और बैंकों के अधिकारियों ने किसानों को बीमा संबंधी जानकारी के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एपीडी सुनील कुमार, धनंजय प्रसाद, नंदकिशोर, मुकेश नेगी, अशोक चतुर्वेदी, शंभू सिंह रावत, अनिल कुमार, चंपा देवी, कलावती, सुमित्रा व भारत बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें