जीआईसी पौड़ी में मैधावियों को गणवेश वितरित करते अतिथि।
- फोटो : PAURI
पौड़ी। जीआईसी पौड़ी में निर्धन और गरीब मेधावियों को गणवेश वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रेणुका पुष्प सेवा समिति की ओर से विद्यालय के 50 छात्रों को गणवेश वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दूरदर्शन प्रसारण अभियंता ओम प्रकाश चौरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि अभाव में कोई प्रतिभा दबी न रहे, इस भाव से समिति निर्धन मेधावियों को सहयोग प्रदान करती है। चौरसिया ने छात्रों को मेहनत व लगन से अध्ययन करने, विद्यालय, जिले व राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आरपी डोबरियाल ने किया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष अरुण रावत, एसएमसी अध्यक्ष मातवर लाल सहित शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।