श्रीनगर। नगर निगम सभागार में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडीआईपी योजना के तहत वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 80 बुजुर्ग-दिव्यांग चिह्नित किए गए।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल और समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर में पात्र वृद्धजनों और दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। सहायक समाज कल्याण अधिकारी खिर्सू पंकज मैंदोली ने बताया कि शिविर में पांच दिव्यांगजनों के नए दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए जबकि सात लोगों के यूडीआईडी कार्ड बनाए गए। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 74 लोगों, एडीआईपी योजना के तहत छह दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। शिविर में श्रीकांत सिंह, अंबुज मिश्रा, ओम प्रकाश द्विवेदी, ग्राम विकास अधिकारी नितिन, सिद्धार्थ, मनजीत रावत और अभिषेक पोखरियाल आदि मौजूद रहे। संवाद