पौड़ी। अमकोटी गांव सहित तीन गांवों के जंगल जलकर राख हो गए हैं। इससे लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जनपद के ग्राम पंचायत अमकोटी के जंगल में सोमवार शाम अचानक आग भड़क गई, जो देखते ही देखते पूरे जंगल में फैल गई। कुछ देर में आग गांव के समीप आग गई। ग्रामीणों ने रात को आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं ग्राम पंचायत भिताई, तल्ली भिताई व रेवड़ी गांव के जंगल भी जलकर राख हो गए हैं। ग्राम प्रधान अमकोटी संतलाल ने बताया कि गांव का जंगल आग की चपेट में आने से पूरी तरह जल गया है।