फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने की तालेबंदी, प्रशासन ने तुड़वाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। एचएनबी केंद्रीय विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में छात्रों ने तालेबंदी की। हालांकि प्रशासन ने ताले तुड़वाकर सेशनल परीक्षाएं संपन्न कराई। ताले तोड़े जाने से आक्रोशित छात्रों व सुरक्षा जवानों के नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, एनएसूयआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, जिला संयोजक अभाविप नितिन रावत व पूर्व विवि प्रतिनिधि भारत भूषण नेगी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन छात्रों के आंदोलन को दबाने का काम कर रहा है। एडीएम सदर योगेश सिंह ने कहा कि छात्रों को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। पसिर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों से जुड़ी समस्या का परिसर से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान सीओ कोटद्वार जोधराम जोशी, प्रो. एके डोबरियाल, डा. सीबी कोटनाला, तहसीलदार पौड़ी एचएम खंडूड़ी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आशीष नेगी, मोहित सिंह, आस्कर रावत आदि मौजूद थे। वहीं, विवि में सुरक्षा कर्मी के तौर पर पूर्व सैनिकों को नियुक्त किए जाने के फैसले पर पूर्व सैनिक विवि प्रशासन के साथ खड़े हो गए हैं। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन पौड़ी के अध्यक्ष महावीर सिंह रावत व सचिव राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पूर्व सैनिक विवि के फैसले के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें