श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में 57 जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों को नियुक्ति दे दी गई है। सभी डाक्टर यहां एक वर्ष से इंटर्नशिप कर रहे थे।
राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल को 57 जूनियर रेजीडेंट डाक्टर मिल गए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने इन 57 जूनियर रेजीडेंट डाक्टरों को नियुक्ति पत्र देते हुए विभागों का आवंटन किया। उक्त सभी डाक्टर यहां एक वर्ष तक सेवाएं देंगे। बाद में इनकी तैनाती दुर्गम क्षेत्रों के अस्पतालों में की जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि संस्थान एवं विभाग की आवश्यकता के अनुसार जूनियर रेजिडेंट डाक्टरों को संविदा पर तैनाती दी गई है। ब्यूरो