श्रीनगर। उद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार में आयोजित किसान मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकास खंड खिर्सू, पाबौ, थैलीसैण के किसानों ने प्रतिभाग किया। जिसमें किसानों को परंपरागत खेती, उद्यान, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि के बारे में जानकारी दी गई। आयोजित गोष्ठी एवं विकास प्रदर्शनी में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर विकास खंड पाबौ के पपड़तोली गांव के चंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रुचि व संसाधनों की उपलब्धता के अनुरूप किया गया व्यवसाय लाभकारी होता है।