फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी में हुई पढ़ाई, हिंदी में मिला प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वार्षिक गृह परीक्षाओं के आयोजन में शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा सामने आया है। विज्ञान विषय का अध्ययन वर्षभर छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी माध्यम से किया, लेकिन परीक्षा में उन्हें विभाग ने हिंदी भाषा में प्रश्नपत्र थमा दिया। इससे छात्र-छात्राएं प्रश्नपत्र हाथ में आते ही दंग रह गए। वहीं विभाग में ऊहापोह की स्थिति बन गई। विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी निदेशालय को भेज दी है।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार को वार्षिक गृह परीक्षा के तहत कक्षा छह के विज्ञान विषय का प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षार्थी उस समय दंग रह गए, जब उन्हें प्रश्नपत्र अंग्रेजी माध्यम के स्थान पर हिंदी भाषा में मिला। परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों से शिकायत की, लेकिन कक्ष निरीक्षक भी हैरान रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा महकमा विज्ञान विषय का शिक्षण अंग्रेजी माध्यम से करा रहा है। वर्ष में आयोजित प्रत्येक मासिक परीक्षा भी अंग्रेजी भाषा में हुई, लेकिन मुख्य वार्षिक परीक्षा में छात्र-छात्राओं को विज्ञान का प्रश्नपत्र हिंदी में मिला। इससे वर्ष भर विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र हल किए जाने की तैयारी छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी माध्यम से की। उन्हें हिंदी में मिले प्रश्नपत्र को हल करने में कई कठिनाइयां हुईं। मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया कि कक्षा छह के विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र हिंदी भाषा में मिला है। मामले की सूचना निदेशालय को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि निदेशालय स्तर पर दिशा-निर्देश आने पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें