फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी हिंडोलाखाल के बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। स्वतंत्रता सेनानी स्व. बचन सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज हिंडोलाखाल के छात्र-छात्राओं ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के हेप्रेक (उच्च शिखरीय पादप कार्यिकी शोध संस्थान) का शैक्षिक भ्रमण कर जानकारियां जुटाई।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं के दल ने भ्रमण के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्रों में उगने वाले औषधीय पादपों पर होने वाले अध्ययन व शोध के बारे में जाना। संस्थान के ग्लास हॉउस में टिश्यू कल्चर के माध्यम से दुर्लभ पादपों को उगाने के बारे में बताया गया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने मलेथा में वीर भड़ माधो सिंह भंडारी के अदम्य साहस की प्रतीक ऐतिहासिक गूल को भी देखा। शैक्षणिक भ्रमण में मार्गदर्शक के तौर पर बृजेश भट्ट, विजय बिष्ट, बलवंत नेगी, सुनीता, किशोर रावत व मुरारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें