फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चलाकर हटाया अस्थायी अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर ठेली-फड़ और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया। सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप में पुलिस ने सात व्यापारियों का चालान किया। वहीं एक रेस्टोरेंट संचालक का शराब पिलाने के मामले में चालान किया गया।
विज्ञापन

समय-समय पर पुलिस अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाती है, लेकिन ठेली-फड़ मजदूर और व्यापारी फिर से सड़क और नालियां घेर लेते हैं। समस्या यह है कि नगर पालिका की ओर से बिना लाइसेंस फड़ लगाने वालों से भी तहबाजारी शुल्क वसूला जाता है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, अपर बाजार, गणेश बाजार, गुरुद्वारा रोड, पापड़ी काष्ठकला रोड समेत अन्य मार्गों पर व्यापारी सामान सहित साइन बोर्ड सड़क पर रख लेते हैं।
मंगलवार को पुलिस ने अभियान चलाकर बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया। पुलिस ने चालान की कार्रवाई करते हुए सामान को दुकानों के अंदर रखने की हिदायत दी। अभियान में एसएसआई प्रदीप नेगी, एसआई कृष्णा सती व एसआई अजय भट्ट सहित पुलिस बल शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें