पौड़ी। ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से गणेश चौथ महोत्सव पर भगवान गणेश की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी लोअर बाजार, कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर व धारा रोड से होते हुए देवप्रयाग पहुंची। यहां गंगा में भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। समारोह में विमल वर्मा, रवि वर्मा, कमल वर्मा, विजय वर्मा, राजीव रस्तोगी, रविंद्र लिंगवाल व रोहित जोशी आदि शामिल रहे।