पौड़ी। पर्वतीय पटवारी महासंघ की जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विनोद रावत जिला अध्यक्ष और सुदामा रावत सचिव चुने गए। इसके अलावा डबल सिंह उपाध्यक्ष, गौरव लिंगवाल संगठन सचिव बने। बैठक में जिला संरक्षक हरीशचंद्र पांडे, सूर्यप्रकाश, शंभू प्रसाद ममगाईं व सोहन सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।