फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्जीखाल में शुरू हुआ किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। आजीविका सहयोग परियोजना ने कल्जीखाल में दो दिवसीय किसान मेले की शुरुआत की है। मेले में किसानों को अत्याधुनिक खेती की जानकारी दी गई। मेले में किसानों ने खेती में आ रही समस्याओं को लेकर भी विशेषज्ञों से सलाह मांगी।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय कल्जीखाल में प्रमुख महेंद्र सिंह राणा ने किसान मेले का शुभारंभ किया। कहा कि कज्लीखाल के काश्तकार खेती को लेकर बेहद संजीदा हैं और यही वजह भी है कि क्षेत्र में कई काश्तकारों का उत्पादन मंडल मुख्यालय पौड़ी तक पहुंच रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता गणेश खुगशाल गणि ने खेती को उभारने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि मृदा परीक्षण निश्चित तौर पर करवाएं ताकि खेतों में कम हो रहे पोषक तत्वों की जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक हीरा बल्लभ पंत, तकनीकी को-ऑर्डिनेटर दर्शन उनियाल, उद्यान अधिकारी नीरज बलूनी, डा. विनय गुणवंत व एमएस यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें