पौड़ी। प्रदेश स्तरीय टेबल-टेनिस स्पर्धा का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान सब जूनियर वर्ग में देहरादून ने टिहरी को हराया। जूनियर बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर व देहरादून ने जीत हासिल की।
शुक्रवार शाम कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में जिला टेबल-टेनिस एसोसिएशन की ओर से प्रदेश स्तरीय टेबल-टेनिस स्पर्धा का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतियोगिताएं लगातार आयोजित होनी चाहिए। एसोसिएशन के सचिव राजेश डंगवाल व सह सचिव भारत बिष्ट ने कहा कि तीन दिनी स्पर्धा में चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय स्पर्धा में शिरकत करेंगे। उद्घाटन मैच सब जूनियर वर्ग में देहरादून-टिहरी के बीच खेला गया, जिसमें की टीम देहरादून ने जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में उद्यम सिंह नगर व देहरादून ने अपने-अपने मैच जीते। उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक खेल निदेशक एसके सार्की, दलवीर सिंह नेगी, प्रदीप भट्ट, आशीष जदली, भारत बिष्ट, विक्रांत रावत, राकेश कठैत, केशर सिंह असवाल, रजिश रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो