फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोबो सोकर में एक्रिस और रोबो वॉर में रेंप बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता ‘स्पंदन’ संपन्न हो गई है। ‘स्पंदन’ के रोबो सोकर प्रतियोगिता में एक्रिस और रोबो वार प्रतियोगिता में रैंप टीम विजेता बनी। वहीं संस्थान में 19 अप्रैल से तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘गूंज’ का आगाज होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ‘स्पंदन’ कार्यक्रम की रैली की शुरुआत निदेशक प्रो. एपीएस चौहान ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों के चहुंमुखी विकास को लेकर अनेक गतिविधियां करता है, जिसमें छात्रों की सहभागिता उत्साहित करने वाली होती है। रैली में टीम सॉफ्ट वारियर्स, अपोलो, एक्रिस, सीविकस व रैंप ने प्लास्टिक, पर्यावरण, नशा व स्वच्छता सहित अनेक समस्याओं के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इसके बाद ‘स्पंदन’ के तहत स्पार्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागी टीमों के लिए नवाचार को लेकर कार्ययोजना रखी। बिजनेस प्लान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को जनसमस्या के समाधान को लेकर बिजनेस प्लान रखना था। इस पर टीमों ने अनेक प्लान रखे। ‘स्पंदन’ में क्विज प्रतियोगिता चाणक्य के पहले चरण का आयोजन किया गया। ‘स्पंदन’ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आदित्य सेमवाल व पुनीत गोदियाल ने बताया कि ‘स्पंदन’ के रोबो सोकर प्रतियोगिता में एक्रिस व रोबो वार प्रतियोगिता में रैंप टीम विजेता बनी। इस अवसर पर डा. आशीष नेगी, डा. किरीट सेमवाल, अमन व्यास, अरुण नेगी, सोनिया बिष्ट व धैर्या गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें