श्रीनगर। गोतीर्थाश्रम के लिए कलियासौड़ के समीप भूमि पूजन किया गया। हैड़ी गांव निवासी श्रीकृष्ण चमोली ने यहां गौशाला निर्माण के लिए 11 नाली भूमिदान दी है। अभी गोशाला अलकनंदा नदी किनारे नए बस अड्डे के समीप संचालित हो रही है।
शनिवार को कलियासौड़ धारी देवी मंदिर के समीप हैड़ी गांव में गौशाला निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेमवल्लभ नैथानी ने बताया कि वर्तमान में गोतीर्थाश्रम में करीब 90 गाय हैं। अब हैड़ी में गोशाला निर्माण होने से 100 से अधिक गाय पाली जा सकेंगी। गोतीर्थाश्रम समिति ने भूमि दान देने पर श्रीकृष्ण चमोली का आभार जताया। इस मौके पर व्यास बिहारी लाल जोशी, रमेश चंद्र बहुगुणा, महादेव प्रसाद नौटियाल, सुनील भगत, डा. विनोद, पीयूष गर्ग, टीका प्रसाद उनियाल, सुलोचना बिष्ट, रामेश्वरी, नीता, उर्मिला, सुनीता, रेवत सिंह मियां, राजेंद्र बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।