फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के सम्मान में लगे जयकारे, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में शहीदों के सम्मान में जहां जमकर जयकारे गूंजे। वहीं पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए सरकार से आरपार की लड़ाई छेड़े जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में शहरवासियों ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। शहरवासियों ने बस अड्डे पर पाकिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान गढ़वाल विवि का बीजीआर परिसर बंद रहा। परिसर में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस ने दो मिनट का मौन रखा। विकास खंड कल्जीखाल के डांगी गांव में ग्रामीणों ने पुतला दहन कर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने शोक सभा आयोजित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा कार्यकर्ताओं व जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने भी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यालय में शहरवासियों ने रामलीला मैदान से कैंडल मार्च निकाला। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी कैंडल मार्च निकाला। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल सिंह बिष्ट, सोहन सिंह रावत, सीताराम पोखरियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व सभासद नीलम रावत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, जगमोहन डांगी, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, रेवती नंदन डंगवाल, राहत हुसैन, रेखा भंडारी व अनूप देवरानी आदि मौजूद रहे। जिले के सभी थानों में भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें