फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पदाधिकारियों की बैठक में प्रत्याशी के नामों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पौड़ी लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के चयन को लेकर नरेंद्रनगर और देवप्रयाग विधानसभा के कांग्रेसी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रत्याशियों के नाम को लेकर चर्चा और सुझाव दिए गए। बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पौड़ी लोकसभा से प्रत्याशी बनाये जाने के लिए एक सुर में मांग की गयी। इसके अलावा कांग्रेसी नेता राजेंद्र भंडारी, सुरेंद्र सिंह नेगी, गणेश गोदियाल, मंत्री प्रसाद नैथानी व शूरवीर सिंह सजवाण के नामों के सुझाव भी दिए गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी के लिए पैनल में तीन लोगों के नामों का चयन कर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भेज दिया जाएगा। कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से ही प्रत्याशी का चयन किया जाना है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ काम करने को कहा है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, दिनेश मास्टर, कुंदन सिंह बिष्ट, रघुवीर भंडारी, शिव सिंह चौहान, चंद्रभानु तिवाड़ी, राकेश बिष्ट, मकान सिंह चौहान, रामेश्वर बडोनी, मोहनानन्द डोभाल, प्रताप सिंह भंडारी, नंदन टोडरिया, कमल सिंह भंडारी, कंटी सिंह, प्रभुदास, अजय रमोला, दीपक रतूड़ी, शशि प्रकाश भट्ट, बलवीर चौहान, राजेंद्र भंडारी, आशीष पंवार, जोत सिंह कठैत, श्याम लाल, विनोद टोडरिया, लखपत महर, यशपाल चौहान, मातवर सिंह पंवार, राजेन्द्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें