फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होंने पर शिक्षक व छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के जीआईसी मंजाकोट के तीन छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय इंस्पायर प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रधानाचार्य रत्नाकर घिल्डियाल ने इस उपलब्धि पर छात्रा सलोनी, नेहा व छात्र आशीष नेगी के साथ ही मार्गदर्शक शिक्षक डा. अशोक कुमार बडोनी को सम्मानित किया है। बताया कि सलोनी की ओर से बायोमीट्रिक वोटिंग मशीन तैयार की गई है। जिसमें आसानी से फर्जी वोटर को पहचाना जा सकता है। जबकि नेहा ने गाजर घास से तैयार जैविक कीट नाशक तैयार किया है। व छात्र आशीष नेगी ने जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने के लिए आटोमैटिक वाटर फ्लोइंग सिस्टम तैयार किया है। इन मॉडलों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। शिक्षक अशोक बडोनी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आठ सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें मात्र 80 छात्र-छात्राओं का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। बताया कि अब तक विद्यालय से 60 छात्र-छात्राएं विज्ञान की विभिन्न गतिविधियों में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें