पौड़ी। विकास खंड पौड़ी की शनिवार को ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें स्क्रीनिंग के माध्यम से छह टीमों का जनपद स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
जीजीआईसी पौड़ी सभागार में प्रधानाचार्य विनीता शाह ने क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है। प्रतियोगिता में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान व दृश्य चित्र राउंड में प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग की गई। प्रतियोगिता में जीजीआईसी पौड़ी ने प्रथम, जीआईसी दोमटखाल ने द्वितीय व जीजीआईसी पैडुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन जयदीप सिंह रावत व संयोजन ब्लाक समन्वयक भूपेंद्र सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में चंद्रमोहन असवाल, अविनाश जॉन, बलवंत नेगी, डा. अशोक जायसवाल, रेनू भारत, डा. कमलेश मिश्रा, ममता काला, दीप्ति रौथाण व निशा नेगी ने सहयोग किया।