पौड़ी। विकास खंड कोट की ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। प्रतियोगिता में निबंध, चित्रकला व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विकास खंड के जीआईसी कोट में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ एसएस यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जीआईसी खोलाचौंरी की टीम प्रथम, जीआईसी कोट की टीम द्वितीय व जीआईसी जामलाखाल की टीम तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में निकिता, चित्रकला में सावन और वाद-विवाद में खुशबू व प्राची भट्ट संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया। वर्षा अग्रवाल, ईला रावत व धर्मवीर चौधरी निर्णायक रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमित काला सहित शिक्षक-शिक्षकाएं व बच्चे मौजूद रहे।