फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ...

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर वॉलीबाल, सांस्कृतिक, निबंध, चित्रकला, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड पौड़ी के जूनियर हाईस्कूल बलोड़ी में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व दर्जाधारी मंत्री सरिता नेगी ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नेहरू जी के आदर्शों पर चलने की दिशा में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम हमेशा से अग्रणी रहे हैं। उन्होंने युवाओं को इन कार्यक्रमों से जुड़कर देश के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार अंजना बिष्ट ने बताया कि सप्ताह के तहत जीआईसी सबदरखाल में वॉलीबाल, जीआईसी चोपड़ियूं में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता, जीआईसी क्यार्क में स्वच्छता पर श्रमदान और डीएवी इंटर कालेज पौड़ी में सेमीनार के आयोजन के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन होगा। कार्यक्रम का संचालन योगंबर पोली ने किया। इस दौरान बालिका इंटर कालेज पौड़ी की स्वयंसेवियों ने देश-भक्ति गीत लोकगीत व लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर अंकिता, काजल, संपति, आरती, शालिनी बहुगुणा, चंद्रकला गुसाईं, विनीता, भाकुनी, मोहित बड़थ्वाल व अंकित सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें